- Hindi News
- बस स्टॉप से पर्स चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार
बस स्टॉप से पर्स चोरी करने वाले गिरोह की दो महिला सदस्य गिरफ्तार
चंडीगढ़। पर्सपर चुन्नी रख चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान महाराष्ट्र की रहने वाली रीटा और अलका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का पर्स भी बरामद कर लिया है। घटना सेक्टर-19 बस स्टॉप की है जब दोनों महिलाएं खड़ी हुई थी। इसी दौरान सेक्टर-15 की रहने वाली परमजीत कौर भी शॉपिंग करने के बाद बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच एक महिला ने पर्स उठाकर दूसरी महिला को पकड़ा दिया और दूसरी महिला भागने लगी। यह वाक्या वहां पर खड़ी एक अन्य व्यक्ति ने देखा जिन्होंने मिलकर शोर मचा दिया। लोगों ने शोर मचाया और कुछ युवक दोनों को पकड़ने के लिए पीछे भागने लग गए। वहीं, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लोगों ने पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।