पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाॅरेनर ने पहले टैक्सी का किराया नहीं दिया, फिर लेडी कॉन्स्टेबल, एएसआई को पीटा

फाॅरेनर ने पहले टैक्सी का किराया नहीं दिया, फिर लेडी कॉन्स्टेबल, एएसआई को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | मंगलवारसुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि सेक्टर-22 पेट्रोल पंप के पास नशे में धुत उज्बेकिस्तान की महिला मोहब्बत लोगों के साथ झगड़ा कर रही है। पुलिस ने महिला को काबू करने की कोशिश की तो पहले उसने गालियां दीं, फिर पीसीआर में तैनात लेडी कॉन्स्टेबल अनु के मुंह पर चोट मार दी। बीच-बचाव करने आए एएसआई के मुंह पर भी मोहब्बत ने नाखून से नोच दिया। मामला बढ़ा तो सेक्टर-17 थाना एसएचओ और सेक्टर-22 पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और महिला को गिरफ्तार किया।

टैक्सी वाले के रुपए देने को लेकर हुआ था हंगामा

मोहालीके रहने वाले अमनदीप ने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं। मंगलवार सुबह जब वह आईटी पार्क से रहे थे ताे किशनगढ़ चौक पर फाॅरेनर ने गाड़ी हायर की। पहले वह मोहाली गई और फिर पंचकूला, इसके बाद सेक्टर-22 गई। यहां पर जब अमनदीप ने किराया मांगा तो महिला ने मना कर दिया। मौके पर सेक्टर-22 पंचकूला के रहने वाले आदित्य भी अपने दोस्त के साथ आए हुए थे। झगड़ा होते उन्होंने महिला की मदद करने की सोची, लेकिन महिला ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उज्बेकिस्तान की मोहब्बत कब भारत आई थी, इस बात का खुलासा देर रात तक नहीं हो सका। वहीं, मामले में पुलिस ने भी उससे दस्तावेज पेश करने के लिए कहा लेकिन वह डॉक्यूमेंट दिखा नहीं पाई।