पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉन्स्टेबल का एक्सिडेंट, तीन ने संभाला, एक ने पीछा किया

कॉन्स्टेबल का एक्सिडेंट, तीन ने संभाला, एक ने पीछा किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एककारचालक और बाइक सवार कॉन्स्टेबल में टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। इस बीच तीन स्टूडेंट्स ने घायल कॉन्स्टेबल को संभाला और कार पर जा रहे एक स्टूडेंट ने अपनी कार से पीछा कर कार की नंबर प्लेट की फोटो ली। इसे बाद में पुलिस को दिया गया। मंगलवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे कॉन्स्टेबल जीवन लाल बाइक से जा रहे थे। सेक्टर 22-23 लाइट पॉइंट पर उनकी टक्कर एक कार से हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद तीन स्टूडेंट्स ने जीवन को संभाला। वहीं, दूसरी तरफ हादसा देखने वाले लवन्या ने अपनी कार भागने वाले के पीछे लगा दी। लवन्या कार में अपनी मां और बहन के साथ जा रहे थे। एक स्विफ्ट कार ने उनकी कार को ओवरटेक कर आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी और फरार हो गया। तीन लड़कों ने उन्हें संभाला, जबकि लावन्या ने कार का पीछा किया।