पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य मंत्री विज ने अब भाजपा को भी दिखाया आईना

स्वास्थ्य मंत्री विज ने अब भाजपा को भी दिखाया आईना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरे का बयान- हमारा काम वोट देना, हार-जीत भाजपा जाने

सनमीत सिंह थिंद / सिरसा | दिल्लीमें भाजपा की करारी हार के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि हर चुनाव में डेरा सच्चा सौदा राजनीतिक पार्टियों के लिए संजीवनी बूटी साबित नहीं हो सकता। डेरे की राजनीतिक विंग ने दिल्ली में बीस लाख श्रद्धालुओं का दावा किया था। मगर दिल्ली विधानसभा चुनावों ने साबित कर दिया कि डेरे का प्रभाव केवल पंजाब और हरियाणा के कुछ सीमित विधानसभा क्षेत्रों तक ही है। डेरा सच्चा सौदा की राजनीति विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप इंसां ने कहा कि श्रद्धालुओं ने वोट भाजपा को ही दिए हैं। हार के कारण क्या रहे, यह जानना भाजपा का काम है। हमारा काम तो वोट डालना था। हरियाणा के विधानसभा चुनावों में डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग ने भाजपा का खुलकर समर्थन किया था। 25 जनवरी को डेरा प्रमुख ने मोदी को माई का लाल बताया था। राजनीतिक विंग का तर्क था कि डेरा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम इंसां 105 सामाजिक भलाई के काम कर रहे हैं। पीएम भी समाज भलाई के कामों को महत्व देते हैं।

हरियाणा में नया हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी आप

चंडीगढ़| दिल्लीविधानसभा चुनाव के नतीजों से हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। संगठन को फिर से सक्रिय करने के लिए पार्टी ने अब नया हेल्प लाइन नंबर जारी करने को कहा है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जयहिंद ने दैनिक भास्कर को बताया कि पार्टी की ओर से हरियाणा के लिए पूर्व में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 09991001001 को लेकर कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम हो गई है। जिससे इस नंबर को चालू नहीं किया जा सकेगा। जल्दी ही दूसरा नंबर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मनोहरलाल खट्टर सरकार के झूठे वादों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के लिए हरियाणा के सभी वालंटियर्स का आभार जताते हुए उन्होंने नारा दिया कि दिल्ली हुई हमारी अब हरियाणा में आंदोलन करेंगे क्रांतिकारी।

हरगांव में खुलेगा आप का दफ्तर

नवीनने बताया कि आम आदमी पार्टी का हर गांव में दफ्तर खोला जाएगा ताकि स्थानीय लोग आसानी से अपनी समस्याएं पार्टी तक पहुंचा सकें। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।

कालांवाली|क्षेत्र केगांव दादू स्थित गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब में पंथक लहर के प्रमुख सिख धर्म के प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की फिर जीत हुई है। भाजपा को करारी हार के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह की पोल खुल गई है। दिल्ली चुनावों में सिरसा सच्चा सौदा के संत गुरमीत सिंह की राजनीतिक विंग ने भाजपा को समर्थन देते समय दावा किया था कि उनके दिल्ली में करीब 20 लाख समर्थक हैं और वह चुनावों में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएंगें। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख स्वंय को बचाने के लिए भाजपा का साथ दे रहा है ताकि उसके खिलाफ चल रहे मुकदमों को भाजपा का समर्थन करके रुकवाया जाए। फिल्म मैसेंजर आॅफ गॉड जिसका नाम बदलकर एसजी मैसेंजर कर दिया गया है, लेकिन रोक लगाई जाए। अगर फिल्म रिलीज होती है तो सिख संगत का गुस्सा कभी भी भड़क सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदार केंद्र प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को मैसेंजर को किसी भी हालत में रिलीज नहीं होने देंगे।

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हाल ही अपने 100 दिन पूरे किए हैं। जबकि केजरीवाल के पास पूरे 5 साल पड़े हैं। जाहिर दोनों सरकारों के कामकाज की तुलना होगी। खट्टर सरकार के अब तक के कार्यकाल को विपक्ष की नजर से देखें तो उपलब्धियां नगण्य हैं जबकि किसान, व्यापारी, कर्मचारी से लेकर ज्यादातर वर्ग संतुष्ट नहीं हैं। इस ट्वीट का दूसरा संदेश यह है कि भाजपा को बाहरी नेताओं के बजाय अपने कार्यकर्ता पर ही भरोसा करना चाहिए। महत्वपूर्ण फैसलों में भी कॉरपोरेट स्टाइल में सर्वे और अन्य एजेंसियों के बजाय कार्यकर्ताओं के फीडबैक को महत्व दिया जाना चाहिए। इसका तीसरा संदेश यह है कि बड़ी-बड़ी बातें करने और कोरे आश्वासन देने के बजाय अपने चुनाव घोषणा पत्र और वायदों को पूरा करना चाहिए। इस ट्वीट का चौथा संदेश यह है कि जो लीडर देशभर में चुनाव लड़वाने और जिताने जाते हैं वे खुद अपना चुनाव नहीं जीत सकते। इसलिए देशभर के तमाम कार्यकर्ताओं को चुनाव के वक्त किसी एक प्रदेश में झोंकने के बजाय स्थानीय नेताओं को आगे बढ़ने और जनता का विश्वास हासिल करने का मौका दिया जाना चाहिए।

चंडीगढ़ | इनेलोके प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि करीब नौ महीने पहले भाजपा ने देश के लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हथियाई थी। लेकिन, सत्ता में आने के बाद वादे पूरे करने की बजाय उन वादों के विपरीत काम किया। इसी के चलते दिल्ली जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है, के मतदाताओं ने वोट के जरिए कांग्रेस भाजपा का पूरी तरह सुपड़ा साफ करके यह जता दिया है कि वे सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं।

दिल्ली के नतीजों से खुद विज ने भी सबक लिया है। उन्होंने एक और ट्वीट करके अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और उन लोगों से माफी मांगी है जो उन्हें अपने कार्यक्रमों में बुलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपना अधिक से अधिक समय लोगों के काम करने में बिताना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि अपनी जुझारू और जनता के बीच रहने की छवि के कारण ही विज लगातार चुनाव जीतते रहे हैं।

^ ट्वीट के बाद मीडिया से बातचीत में विज ने कहा कि हालांकि किरण बेदी अच्छी सामाजिक कार्यकर्ता और कुशल प्रशासक रही हैं, लेकिन उनकी निजी राय यह है कि कोई भी नेता जनता से जुड़ा होना चाहिए। इससे पहले भी विज अलग-अलग मौकों पर कई बार ट्वीट और बयानों के माध्यम से पार्टी और अपने नेताओं को इस तरह के संकेत देते रहे हैं।

चंडीगढ़ | दिल्लीके चुनाव नतीजों को लेकर भाजपा पहले ही स्तब्ध है। इधर, हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके इन नतीजों को लेकर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं को स्पष्ट तौर पर संदेश दिया है कि यदि बाहर से नेता आयात करने के बजाय पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं को नेतृत्व सौंपती तो शायद ये हालात नहीं बनते।