- Hindi News
- चंडीगढ़ हरियाणाखनन जल्दी शुरू करवाने की कोशिश: खट्टर
चंडीगढ़- हरियाणाखनन जल्दी शुरू करवाने की कोशिश: खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार प्रयासरत है कि पूरे हरियाणा में खनन कार्य जल्द से जल्द आरंभ हों। फरीदाबाद में खनन से संबंधित विषयों को लेकर मुलाकात करने आए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से बातचीत के दौरान सीएम ने यह भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि खनन कार्य आरंभ होने से एक तरफ जहां विकास कार्यों और आम आदमी को निर्माण सामग्री उपलब्ध होगी, वहीं प्रदेश में रोजगार तथा विभिन्न व्यवसायों के नये अवसर भी खुलेंगे।