पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से करनाल में एक व्यक्ति की मौत

स्वाइन फ्लू से करनाल में एक व्यक्ति की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | स्वाइनफ्लू मरीज की मंगलवार को चंडीगढ़ में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को देर रात करनाल लाया गया। माैत की पुष्टि सीएमओ जितेंद्र ग्रेवाल की है। गौरतलब है कि शिव नगर निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र को बीमारी के चलते प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर सरकारी अस्पताल द्वारा उसका सैंपल लेकर चंडीगढ़ भेजा गया। बाद में उसे चंडीगढ़ भी रेफर कर दिया गया। दो दिन पहले ही उसकी जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है। कटाबाग निवासी सतीश की स्वाइन फ्लू के चलते पहले ही मौत हाे चुकी है। दो मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सकते में हैं।

{प्रदेश में बीमारी से अब तक लगभग 16 मरे