टाटा मोटर्स सुपर एस-मिंट लॉन्च
चंडीगढ़| टाटामोटर्स ने अपने नई कमर्शियल व्हीकल सुपर एस-मिंट को चंडीगढ़ में लॉन्च किया है। सुपर एस-मिंट को सीएमपीपीएल मोटर्स, फेज -1 इंडस्ट्रियल एरिया, टाटा मोटर्स डीलर्स द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। टाटा मोटर्स के अधिकारियों अगस्त्य शर्मा और रोहन कुलश्रेष्ठ ने सभी को मिंट की खूबियों से परिचित करवाया। टेस्ट ड्राइव को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला। शर्मा ने बताया कि मिंट 17.9 केएमपीएल की बेहतरीन माइलेज देने के साथ साथ चालक के आराम सुरक्षा की दृष्टि से अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वाहन है चंडीगढ़ एरिया डीलर नरिंदर सिंह ने बताया कि एस-मिंट के लिए आसान लोन सुविधा भी उपलब्ध हैं। ये लंबी दूरी तक कम खर्च में अधिक भार (एक टन पासिंग क्षमता) ले जाने में सक्षम है।