पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला से पुणे शिफ्ट हुए आईपीएल के मैच

धर्मशाला से पुणे शिफ्ट हुए आईपीएल के मैच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में भी नहीं होगा आईपीएल का कोई मैच

इंडियनप्रीमियर लीग 2015 में धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठाने वालें फैंस के लिए बुरी खबर है। किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला के अपने 3 होम मैचों को शिफ्ट करने की मांग की थी जो कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मंजूर कर ली है। अब यह मैच पुणे के सहारा स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। धर्मशाला स्टेडियम को सरकार ने सील कर दिया था और यहां पर सिर्फ रणजी मैच ही आयोजित किए गए थे। स्टेडियम की बाकी सुविधाएं भी सरकारी नियंत्रण में है और ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब कोई खतरा नहीं लेना चाहती थी। मंगलवार को मुंबई में हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में किंग्स इलेवन के मालिकों ने मैच पूणे करवाने की मांग रखी थी। पुणे का यह स्टेडियम महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर है। इससे पहले यह स्टेडियम 2012 और 2013 आईपीएल के दौरान पुणे वॉरियर्स का होम ग्राउंड था। 2012 में यहां पर प्ले ऑफ के मैच भी खेले गए थे। 2013 में पुणे की टीम को आईपीएल से बाहर कर दिया गया था और तब से यहां पर डोमेस्टिक मैच ही आयोजित किए जाते रहे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब अपने बाकी होम मैच मोहाली स्टेडियम में खेलेगा।