पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरकीरत को नेशनल गेम्स में ब्रांज मेडल

हरकीरत को नेशनल गेम्स में ब्रांज मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरलमें चल रहे नेशनल गेम्स में चंडीगढ़ को एथलेटिक्स में पहली बार मेडल मिला है।

मंगलवार को हरकीरत कौर ने शॉट पुट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल अपने नाम कर लिया। हरकीरत ने 13.85 मीटर की दूरी पर चक्का फैंक चंडीगढ़ का नाम रौशन किया। हरकीरत सेक्टर-39 में बाबा एथलेटिक्स एकेडमी की ट्रेनी है और सेक्टर-39 में ही पीजी रहती है। चंडीगढ़ की एथलेटिक्स के लिए नेशनल गेम्स में मेडल आना एक नए अध्याय की शुरूआत है।

सबसे अहम बात ये है कि हरकीरत ने किसी सरकारी कोचिंग सेंटर में नहीं बल्कि एक प्राइवेट एकेडमी से ट्रेनिंग लेकर यह सफलता हासिल की है। चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रविंद्र चौधरी ने हरकीरत को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उसका हार्डवर्क आखिरकार काम आया। चौधरी भी नेशनल गेम्स के लिए केरल में ही मौजूद हैं। नेशनल गेम्स में पिछले कुछ दिन चंडीगढ़ के लिए काफी शानदार साबित हुए हैं। स्वीमिंग में चाहत अरोड़ा ने गोल्ड जीत कर इतिहास रचा था और अब हरकीरत ने एथलेटिक्स में ब्रांज जीत कर नई शुरूआत की है। इस इवेंट का गोल्ड पंजाब की इंटरनेशनल खिलाड़ी नवजीत कौर ने अपने नाम किया। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुकी नवजीत कौर का यह पहला नेशनल गोल्ड मेडल है। उन्होंने 15.67 मीटर के साथ गोल्ड जीता जबकि पंजाब की ही मनप्रीत कौर ने 14.43 मीटर के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया।