- Hindi News
- लुधियाना कॉलेज ने जीती बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप
लुधियाना कॉलेज ने जीती बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप
चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज मेंस बॉस्केटबॉल सी डिवीजन चैंपियनशिप में एससीडी गवर्नमेंट इवनिंग कॉलेज लुधियाना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मंगलवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन लुधियाना ने लीग मैच में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 को एकतरफा मुकाबले में 46-10 से पराजित कर दिया। लुधियाना ने मैच की शुरूआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बना लिया था। पहला हाफ खत्म होते होते लुधियाना की टीम काफी बढ़त बना चुकी थी। चंडीगढ़ के खिलाड़ी लुधियाना के खिलाफ महज 10 अंक ही जुटा पाए। दूसरे मैच में भी एससीडी कॉलेज लुधियाना ने डिपार्टमेंट ऑफ इवनिंग स्टडिज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 41-14 से शिकस्त दी।