5 स्टूडेंट्स को एक-एक लाख स्कॉलरशिप
गवर्नमेंटमॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-32 के पांच स्टूडेंट्स को सीबीएसई की ओर से एक-एक लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी गई है। स्कूल के दीपक कुमार, मनीष कुमार, देवानंद, शिव कुमार, सिमरन कौली को ये स्कॉलरशिप दी गई है। ये सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स के लिए है जिन्होंने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं गवर्नमेंट स्कूल से की है। प्रिंसिपल दर्शन जीत सिंह ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को बधाई दी है। लेक्चरर राजेंद्र कुमार ने बताया कि 7 स्टूडेंट्स के केसेज भेजे थे, उनमें से 5 स्टूडेंट्स की कंफर्मेशन आई।