- Hindi News
- हिमाचल में ऊगेंगी विदेशी सब्जियां, चंडीगढ़ में बिकेंगी
हिमाचल में ऊगेंगी विदेशी सब्जियां, चंडीगढ़ में बिकेंगी
शहरकी सब्जी मंडियों में अब विदेशी सब्जियाें की भरमार होगी। हिमाचल प्रदेश में ये सब्जियां उगाई जाएंगी और चंडीगढ़ के मार्केट्स बेची जाएंगी। सब्जियों का मार्केट लगाया जाएगा। जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जाइका) और हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ में विदेशी और ऑर्गेनिक सब्जियों का मार्केट लगाया जाएगा। प्रोजेक्ट के चीफ एडवाइजर इशिजाकी योशियूकी अौर वेजिटेबल क्रॉपिंग एंड पीएचटी एक्सपर्ट सत्यन चौहान ने सेक्टर-26 मंडी का दौरा किया। उन्होंने व्यापारियों और मार्केट कमेटी के अफसरों को प्रेजेंटेशन दी और शहर में इन सब्जियों की डिमांड के बारे में जानकारियां हासिल की। हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना को विदेशी सब्जियों की प्रोडक्शन के लिए चुना गया है। जाइका की ओर से इन राज्यों को टेक्नीकल और फाइनेंशियल सपोर्ट दी जा रही है। ऑर्गेनिक खेती और विदेशी सब्जियों की प्रोडक्शन को लेकर जाइका और हिमाचल सरकार की ओर से सेक्टर-26 मंडी में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
अभी इतनी है सप्लाई
ब्रॉकली: 700से 800 किलो
केप्सीकम:500किलो
थाईजिंजर: 10से 20 किलो
सेलेरी:100किलो
पार्सले:50से 60 किलो
अभीसिर्फ होटलों में सप्लाई
मंडीके व्यापारी दीपक ने बताया कि चंडीगढ़ में अभी विदेशी सब्जियों की सप्लाई केवल होटलों में हो रही हैं। ये सब्जियां दिल्ली और अहमदाबाद से रही हैं। शहर में ब्रॉकली, केप्सीकम, पार्सले, थाई जिंजर और सेलेरी जैसी सब्जियां काफी सप्लाई होती हैं।