पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्पलाइन के लिए 14 नंबर्स, 5 पर कॉल की तो एक से ही मिली हेल्प

हेल्पलाइन के लिए 14 नंबर्स, 5 पर कॉल की तो एक से ही मिली हेल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीना शर्मा | चंडीगढ़ neena.sharma@dbcorp.in

10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए शुरू की गई एजुकेशन डिपार्टमेंट की हेल्पलाइन सिर्फ दिखावा साबित हो रही है। 14 नंबरों की हेल्पलाइन में पंजाबी, मैथ, इंग्लिश, इकॉनॉमिक्स और सांइस के लेक्चरर को कॉल किया गया। इन पांच नंबरों पर कॉल करने के बाद सिर्फ एक नंबर पर ही कॉल उठाई गई और सवालों के जवाब मिले।

सांइस की लेक्चरर जसजीत कौर से स्टूडेंट्स को गाइडेंस मिली। डीपीआई स्कूल कमलेश कुमार का कहना है कि स्टूडेंट्स को किसी भी हेल्पलाइन नंबर पर कोई प्रॉब्लम आती है तो वे इसकी शिकायत डीपीआई या डीईओ आॅफिस में कर सकते हैं।

स्टूडेंट ने बताया कि पंजाबी की लेक्चरर सर्बजीत कौर के नंबर 9878456646 पर पांच बार कॉल किया तो उन्होंने उठाया ही नहीं। मैथ के देंवेंद्र सिंह के नंबर 9417302357 पर कॉल किया कोई रिस्पांस नहीं आया। इंग्लिश की लेक्चरर संगीता छाबड़ा के मोबाइल नंबर 9814733191 पर कॉल किया तो जवाब मिला रांग नंबर है। इकॉनॉमिक्स की लेक्चरर सोनिया के 9501004383 पर बार-बार करने पर नॉट रिचेबल का जवाब मिला।