- Hindi News
- ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट ने लगाया फ्री चेकअप कैंप
ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट ने लगाया फ्री चेकअप कैंप
ग्रेवालआई इंस्टीट्यूट की ओर से गवर्नमेंट हाई स्कूल हल्लोमाजरा में आई चेकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप में स्कूली बच्चों के अलावा आसपास के लोगों की आंखों की जांच की गई। यहां आने वाले लोगों को आंखों की रोशनी बचाने के तरीके भी बताए गए। लोगों को बताया गया कि आंखों की किसी भी छोटी प्राब्लम को हलके से लेने से आंखों पर बाद में बुरा असर पड़ता है। बच्चों और लोगों से आंखों के बचाव के लिए जागरुकता पैदा करने की अपील की गई। ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सीईओ डाॅ. एसपीएस ग्रेवाल ने कहा कि आज हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहिए।