- Hindi News
- जीएमसीएच 32 मेंं एंबुलेंस ड्राइवरों ने जाना लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम
जीएमसीएच-32 मेंं एंबुलेंस ड्राइवरों ने जाना लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम
चंडीगढ़ | किसीभी तरह के हादसे या बीमारी में मरीज को हॉस्पिटल पहुंचाने का जिम्मा एंबुलेंस पर है। ऐसे मरीजों को सबसे पहले रिस्पांडर के तौर पर एंबुलेंस ड्राइवर भी मदद कर सकता है। एंबुलेंस ड्राइवरों को अगर बेसिक लाइफ सपोर्ट देने की जानकारी हो तो वो हादसे या बीमारी के बाद गंभीर हालत के मरीज की जान बचा सकता है। एंबुलेंस ड्राइवरों को यही जानकारी देने के लिए बुधवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल 32 में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में बताया गया कि हादसे के बाद एंबुलेंस में मरीज को रखने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए।