डोनेट हुई वॉकर-ट्राइसाइकिल
चंडीगढ़ | सीनियरसिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को पीजीआई में व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखियां और ट्राइसाइकिल डोनेट कीं। पेशेंट्स के काम आने वाला ये सामान पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर के लिए दिया गया। ये सामान ट्राॅमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. समीर अग्रवाल, डॉ. पंकज अरोड़ा को सौंपा गया। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मनजीत सिंह दीवान और जनरल सेक्रेटरी विजय भूषण दत्ता के अलावा सुभाष चंद्र, गणेश दास, संतोष शर्मा और रमेश चंद्र के अलावा मोहिंद्र सिंह भी मौजूद थे। एसोसिएशन ने कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों को कंबल को डोनेट किए थे।