- Hindi News
- आधे पार्कों में टर्शरी कनेक्शन नहीं फिर भी डेवलप
आधे पार्कों में टर्शरी कनेक्शन नहीं फिर भी डेवलप
सेक्टर-35 और बी के पार्क भी आरडब्ल्यूए करने लगी मेंटेन
अमरजीत सिंह का कहना है मेरे अलावा जनरल सेक्रेटरी जेएस गोगिया और वाइस प्रेजिडेंट साधू सिंह शामिल हैं। वे ही टर्शरी वाटर लाइन लगवाते हैं
हीरो ऑफ ग्रीनरी
अब आरडब्लयूए ने सेक्टर-35 और बी के भी सभी नेबरहुड पार्कों को ले लिया है। इनमें से कई नेबरहुड पार्क एरिया काउंसलर हरजिन्दर कौर और उनके पति की एजुकेशनल सोसायटी ने मेंटेन के लिए हुए थे। लेकिन मेंटेन प्रॉपर नहीं किए जाने के कारण रेजिडेंट्स की ओर से निगम को शिकायत दी गई। इसके बाद अक्टूबर 2013 में नेबरहुड पार्कों को मेंटेन करना सोसायटी ने छोड़ दिया था। अब उन्हीं नेबरहुड पार्कों को सेक्टर-35 सी एंड डी की आरडब्ल्यूए करने लगी है। आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट सीबिया का कहना है कि सेक्टर के बी पार्ट के नेबरहुड पार्कों की हालत ज्यादा ही खराब थी। उनमें कूड़ा, कचरा और मलबा निकालने के लिए लेबर और माली लगाए हुए हैं। वे अपना काम सही तरीके से करते हैं। आरडब्ल्यूए की आेर नेबरहुड पार्कोंं में किया गया काम दिखार्द देता है। मेहनत करने के बाद उसका फल दिखााई देता है।
अमरजीत सिंह
सेक्टर-35 सी एंड डी के पार्क जब निगम ने आरडब्ल्यूए को दिए तब पार्कोंं की हालत अच्छी नहीं थी, लेकिन आरडब्ल्यूए की मेहनत और लगन के बाद नेबरहुड पार्कों की हालत देखते ही बनती है। आधे से ज्यादा पार्कोंं में टर्शरी वाटर नहीं है, इसके बाद भी पार्क मेंटेेंड हैं। पार्क साफ-सुथरे हैं और ग्रीन हैं। लोग सैर कर आरडब्लयूए काे थैंक्स बोलते हैं।