- Hindi News
- 55 पीसीआर नहीं पकड़ पाई युवक को किडनैप कर ले जा रही स्कॉर्पियो
55 पीसीआर नहीं पकड़ पाई युवक को किडनैप कर ले जा रही स्कॉर्पियो
चंडीगढ़। पुलिसभले ही खुद को सतर्क बताती है और 55 पीसीआर नाइट पेट्रोलिंग के सहारे पूरे शहर को सील भी करने का दावा करती है। लेकिन सेक्टर-46 से एक युवक को किडनैप कर फरार हुई स्कॉर्पियो को पुलिस पकड़ नहीं पाई। समय पर पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल भी की गई, साथ ही वह नंबर भी फ्लैश किया गया, फिर भी यह कार शहर से बाहर निकलने में कामयाब रही। गनीमत रही कि यह किडनैपिंग नहीं थी, बल्कि एक परिवार के मेंबर्स ने अपने आप ही उसे किडनैप करवाया था।