- Hindi News
- फिल्म एमएस: सिख संगठनों की बैठक ने भी उड़ाए पुलिस के होश
फिल्म एमएस: सिख संगठनों की बैठक ने भी उड़ाए पुलिस के होश
चंडीगढ़ | फिल्ममैसेंजर ऑफ गाॅड के चंडीगढ़ के सिनेमा घरों में रिलीज होने पर सिख संगत ने रोष व्यक्त किया है। बुधवार को चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन द्वारा बुधवार को सेक्टर-34 के श्री गुरु तेग बहादुर सिंह गुरूद्वारा में मीटिंग बुलाई गई और इस मामले पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में ये निर्णय लिया गया कि सच्चा सौदा के अनुयायी गुरमीत राम रहीम की फिल्म पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए, क्योंकि ये फिल्म सभी लोगों के मन में खटास भरने वाली है।