- Hindi News
- वैलेंटाइन डे पर स्टूडेंट्स को दें पगोडा, प्रोफेशनल्स को ड्रैगन
वैलेंटाइन डे पर स्टूडेंट्स को दें पगोडा, प्रोफेशनल्स को ड्रैगन
इसवैलेंटाइन डे पर अपने बेड के ठीक सामने अपनी शादी की तस्वीर लगाएं... अगर पति-प|ी में कोई तनाव है तो दूर हो जाएगा और जिंदगी में खुशियां लौट आएंगी। वहीं स्टूडेंट्स के लिए एग्जाम टाइम है तो वे अपने स्टडी रूम में पगोडा रख सकते हैं। इससे कंस्ट्रेशन बढ़ेगी। ये तरीके हैं फेंग शुई के जरिये तरक्की और शांति के। फेंग शुई और एस्ट्रो एक्सपर्ट रूपा बत्रा का कहना है कि नए प्यार को पाने के साथ ही वैलेंटाइन डे पर खोए हुए प्यार को भी फिर से पाया जा सकता है। रूपा का कहना है कि ये एक ऐसा दिन है जब युवा प्यार की तलाश में रहते हैं, पर सफलता इस प्यार को पूरी जिंदगी बनाए रखने में है। जिम्मेदारियां, काम का तनाव, लक्ष्य और संवाद की कमी से दो प्यार करने वालों के बीच दूरी और तनाव जाता है। ऐसे में फेंग शुई की मदद लेकर फिर से अपना प्यार पाया जा सकता है।
^तोहफा ऐसा हो जो जीवन को गति दे। समस्याएं खत्म करे। करिअर आगे बढ़ाए। फेंगशुई ऐसे ढेरों गिफ्ट्स के बारे में बताती है।‘ -रूपा बत्रा, वास्तुएंड फेंगशुई एक्सपर्ट
रखें
{घरमें कहीं पर भी
फायदा
{आपसमें प्यार बढ़ेगा
न्यूली मैरीड के लिए मैंडेरिन डक्स मैंडेरिन डक्स आमतौर पर चीन और जापान में पाई जाती हैं। चीनी मान्यता के अनुसार ये डक्स वफादार होती हैं और वे अपने पार्टनर को प्यार करती हैं। पानी में खेलती फेंगशुई डक्स अपने प्रिय को देने या घर में रखने से आपस में प्यार बढ़ता है।
फायदा
{करियरग्रोथ
{घर के साउथ जोन में।
इस तरह का ड्रैगन दें, ये होगा प्रभाव
ड्रैगनको भी ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। एक मोती या क्रिस्टल बॉल जो ड्रैगन के पंजों से जुड़ी हो, घर में रखने से प्रॉपर्टी और ताकत बढ़ती है। आसपास किसी से प्यार है तो एक प्यारा सा ड्रैगन उपहार में प्रदान करें, हरे रंग का ड्रैगन सेहत को बेहतर रखेगा। गोल्डन रंग का ड्रैगन मेबर्स में प्यार बढ़ाएगा।
प्रोफेशनल्स के लिए हॉर्स और ड्रैगन
हॉर्सको काफी मजबूत और दमदार समझा जाता है। इसे गति से जोड़ा जाता है। अगर आप अपने करियर में तेजी से प्रमोशन पाना चाहते हैं तो अपने ऑफिस केबिन, स्टडी रूम या घर में एक घोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं।
स्टूडेंट्स के लिए पगोडा
पगोडास्तूप की तर्ज पर बना एक बहुमंजिला टावर होता है। पारंपरिक तौर पर इसे नेपाल, भारत, चीन और एशिया के अन्य हिस्सों में बनाया जाता है। माना जाता है कि पगोडा दिमागी गतिविधियों को बढ़ाते हुए सक्रियता और मानसिक शांति लाता है। सोच और समझ को बेहतर करने के लिए स्टूडेंट्स के लिए ये शानदार उपहार है।
{किसी कोने में, नॉर्थ-ईस्ट जोन में रखना सबसे बेहतर।
फायदा
{टेंशनदूर करेगा