पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेप केस में 10 साल कैद की सजा

रेप केस में 10 साल कैद की सजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। नाबालिगलड़की के साथ रेप केस में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बुधवार को दोषी को सजा सुनाई। कोर्ट ने 19 वर्षीय युवक रणजीत सिंह को दस साल की कैद की सजा सुनाई। दोषी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में विक्टिम की मां ने शिकायत दी थी। पुलिस स्टेशन सेक्टर-34 में मामला दर्ज किया गया था। 3 अगस्त 2014 का ये मामला है। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि रणजीत सिंह सेक्टर-47 में रहता था। उसका आना जाना विक्टिम 16 साल के घर सेक्टर-46 में था। एक दिन जब विक्टिम को पेट दर्द की शिकायत हुई तो उसको उसके घरवाले सेक्टर-32 के हॉस्पिटल में लेकर गए। यहां डाक्टरों ने उसके प्रेग्नेंट के बारे में उसके पेरेंट्स को बताया। इस पर लड़की ने बताया कि जब वह युवक का विरोध करती तो वो उसे बदनाम करने की धमकी देता था।