पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्केट कमेटी में नई सेक्रेटरी आने के बाद बढ़ गईं फडि़यां

मार्केट कमेटी में नई सेक्रेटरी आने के बाद बढ़ गईं फडि़यां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीमोहम्मद शाईन की पूर्व पीए पूनम मलिक भी सेक्टर-26 सब्जी मंडी में लग रहीं फड़ियों को नहीं रोक पा रही हैं। पूनम मलिक को पिछले महीने मार्केट कमेटी में सेक्रेटरी की पोस्ट दी गई थी। उनके आने के बाद में मंडी में कोई सुधार नहीं हुआ है, उल्टा फड़ियां और लगनी शुरू हो गई हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी कई बार मंडी में एन्क्रोचमेंट को लेकर प्रशासन से जवाब तलब कर चुका है। इसके बावजूद मंडी में फड़ियों पर कोई रोक नहीं लग पा रही है।

फड़ियाें को हटाने के लिए कमेटी की ओर से काेई अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है। मंडी में हाल ये है कि लोगों को गाड़ियां पार्क करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां लोग गाड़ियां खड़ी करते हैं, वहां पहले से रेहड़ियां लगी होती हैं। इस कारण यहां जाम भी लगा रहता है। इस सबके बावजूद फड़ियां लगाने वालों की गिनती वहां कम होने के बावजूद बढ़ती ही जा रही है।

डीसी की मेहरबानी के चलते पूनम मलिक को मार्केट कमेटी में सेक्रेटरी की पोस्ट दी गई। ये पोस्ट देने के लिए पहले उन्हें एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड में बतौर सीनियर असिस्टेंट की पोस्ट दी गई। फिर उन्हें सेक्रेटरी की पोस्ट तक पहुंचाया गया। इसके लिए कमेटी में पहले से सेक्रेटरी के पद पर तैनात किशोरी लाल को एडिशनल सेक्रेटरी बना दिया गया। कमेटी के पूर्व सेक्रेटरी जीआर पिल्लई की रिटायरमेंट के बाद किशोरी लाल को ये पद दिया गया था।

{सब्जी मंडी में हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद नहीं हट रहीं फड़ियां,दावे फेल

^ फड़ियाें वाले गरीब हैं। मार्केट फीस की चोरी कर रहे बड़े दुकानदारों को पकड़ने में ज्यादा जोर लगा रहे हैं। मेरे आने के बाद मार्केट फीस की कमाई 2 लाख से बढ़कर 6 लाख हो गई है। -पूनम मलिक, सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी

सेक्टर-26 सब्जी मंडी में अवैध फड़ियां दोबारा लगने लगी हैं। प्रशासन इन्हें हटा नहीं पा रहा।