पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह ठंड, दोपहर को चटख धूप से मौसम में गर्मी का हुआ अहसास

सुबह ठंड, दोपहर को चटख धूप से मौसम में गर्मी का हुआ अहसास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें अब मौसम बदल रहा है। सुबह के वक्त ठीकठाक ठंड है तो दोपहर के वक्त चटख धूप में हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। रात का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि वीरवार सुबह मौसम ठंडा था और हल्का कोहरा भी था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन रोज मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वहीं वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य सामान्य से दो डिग्री कम रहा। बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त हल्की धुंध छा सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। वीकएंड पर भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के तापमान में मामूली उछाल सकता है। हालांकि रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन की फिलहाल आशंका नहीं है। रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।