- Hindi News
- पीयू: क्लर्क ने स्टूडेंट के डॉक्यूमेंट्स पर लिया सिम
पीयू: क्लर्क ने स्टूडेंट के डॉक्यूमेंट्स पर लिया सिम
पंजाबयूनिवर्सिटी में एमए इंग्लिश की स्टूडेंट नेहा नेगी ने जब अपने पर्सनल डॉक्यूमेंट्स यूनिवर्सिटी में जमा करवाए तो कभी सोचा नहीं होगा कि उनका मिसयूज होगा। पीयू में पूजा सिंह नाम की इम्पलॉयी ने उसके डॉक्यूमेंट्स पर मोबाइल कनेक्शन ले लिया। नेहा के परिवार को जब पता लगा तो उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर-9 में पब्लिक विंडो में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के चेयरमेन राकेश कुमार गुप्ता को भी दी
ऐसेपता चला फ्रॉड: सेक्टर41 की नेहा नेगी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि पीयू से एमए इंग्लिश बतौर कॉरेस्पोंडेंस कर रही हैं। दिसंबर में थर्ड सेमेस्टर में एडमिशन लेने के दौरान उसने अपना वोटर कार्ड के साथ अन्य डॉक्यूमेंट्स पीयू में जमा करवाए। 31 जनवरी को मेरे घर पर कंपनी का बिल आया जो मेरे नाम पर था, मैं हैरान थी क्योंकि मैने तो यह नंबर लिया ही नहीं। घरवालों ने जब इसकी काॅल डिटेल निकलवाई तो सच सामने आया। पता लगने पर पूजा उसके घरवालों ने नेहा के घर जाकर समझौते का दबाव बनाया। पीयू को दी अपनी शिकायत में नेहा ने कहा है कि हो सकता है कि पूजा सिंह और पीयू के अन्य कर्मचारी इसी तरह के स्टूडेंट्स के आईडी प्रूफ का मिसयूज करके कनेक्शन लेते रहे होंगे इसकी मामले की तफ्तीश की जाए। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।
^हमने एक कमेटी बना दी है जो फैक्ट्स को वेरिफाई करेगी। इसके बाद ही कोई एक्शन लिया जा सकेगा। -राकेशकुमार गुप्ता, चेयरपर्सन, यूएसओएल, पंजाब यूनिवर्सिटी
कमेटी बना दी गई है
नेहा की फैमिली ने पड़ताल की तो पाया कि मोबाइल कंपनी का एक एग्जीक्यूटिव पीयू कैंपस में अाया था। तब पूजा सिंह ने मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए फॉर्म भरा और नेहा नेगी के सिग्नेचर कर दिए। रेजिडेंशियल प्रूफ के तहत वोटर कार्ड नेहा नेगी का दिया, लेकिन फॉर्म पर फोटो पूजा ने अपनी किसी फ्रेंड की लगा दी। एग्जीक्यूटिव ने भी चेक नहीं किया। बाद में खुलासा हुआ।