पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले टेस्ट के लिए नशा चखा, फिर धीरे धीरे लग गई लत

पहले टेस्ट के लिए नशा चखा, फिर धीरे-धीरे लग गई लत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलेटेस्टके लिए नशा चखा, फिर धीरे-धीरे लत लग गई। पहले तो अपने घर से रुपए चोरी कर या चीजें बेचकर नशा करते रहे, जब नशा खरीदने के लिए रुपए कम पड़े तो 3 दोस्तों ने सप्लाई करने का रास्ता चुन लिया। ऐसे ही तीन लड़कों को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय शर्मा (23) निवासी सेक्टर-44, अरुण शर्मा (23) निवासी सेक्टर-20 और दिशांत गोयल (21) निवासी सेक्टर-20 के रूप में हुई है। यह तीनों लड़के अच्छे परिवार से संबंध रखते हैं। पुलिस के मुताबिक उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सेक्टर-20 और 21 में कुछ लड़के नशा सप्लाई कर रहे हैं। इस पर सेक्टर-19 थाना एसएचओ मनिंदर ने स्पेशल टीम गठित कर लड़कों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद इनके पास से साढ़े 17 ग्राम स्मैक और ढ़ाई ग्राम हिरोइन बरामद हुई है।

अमृतसरसे हो रहा नशा सप्लाई: लड़कोंने पूछताछ में बताया कि उन्हें यह नशा अमृतसर से सप्लाई हो रहा था। पूछताछ के बाद अजय और अर्जुन को पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि दिशांत अभी पुलिस रिमांड पर है।

{ तीन लड़कों को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार