पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल कर ऑटो मंगवाया, चाकू दिखा लूटा

कॉल कर ऑटो मंगवाया, चाकू दिखा लूटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीगर्ल फ्रेंड के साथ मिलकर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गर्ल फ्रेंड सहित काबू कर लिया है। इनसे लूट का काफी सामान बरामद हुआ है। मनीमाजरा थाने के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मोबाइल से कॉल करके पहले ऑटो चालक को बुलाते थे, बाद में चाकू दिखाकर उसे लूट लेते थे। पकड़े गए आरोपी बलवंत सिंह और उसकी गर्ल फ्रेंड हरदीप कौर ने बीते 9 फरवरी को सेक्टर- 43 बस स्टैंड से एक ऑटो हायर किया। इन दोनोें ने ऑटो चालक सलमान को मनीमाजरा के शास्त्री नगर तक चलने को कहा।

रास्ते में यह भी बताया कि वह अक्सर आॅटो से आते-जाते हैं, लिहाजा वह उनको अपना मोबाइल नंबर दे दे। फोनकर कहा चंडीगढ़ जाना है: बलवंतसिंह और हरदीप कौर ने सलमान को फोन करके बताया कि उन्हें चंडीगढ़ जाना है। लिहाजा वह शास्त्री नगर लाइट पर जाए और उनको यहां से चंडीगढ़ छोड़ दे। सलमान करीब दोपहर 1.30 बजे दोनों को अपने ऑटो में बिठाकर चंडीगढ़ ले जाने लगा।

आरोपियों ने कहा कि वह पहले आईटी पार्क की ओर चले। जैसे ही सलमान आईटी पार्क की ओर जाने लगा। आईटी पार्क के रास्ते में ही आरोपियों ने चाकू दिखाकर सलमान से 6 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया।

लूटेहुए मोबाइल से आए काबू: पुलिसके अनुसार आरोपियों ने जो मोबाइल सलमान से लूटा था, उसे सर्विलांस पर लगाया गया था। इसके चलते उनकी लोकेशन पता चली। हालांकि उन्होंने सिम कार्ड जमीन में दबा दिया था।

{ सिम कार्ड की लोकेशन पता चलते ही पुलिस ने लिया गिरफ्त में

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया था प्लैन, दाेनों गिरफ्तार