- Hindi News
- कहा नोटिस से कम होने के बजाय बढ़ी गुटबाजी
कहा-नोटिस से कम होने के बजाय बढ़ी गुटबाजी
भाजपाकेचारों पार्षदों ने अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा उन्हें दिए गए शो कॉज नोटिस का जवाब वीरवार को दिया। चारों पार्षदों ने अपने जवाब में जमकर भड़ास निकाली। हालांिक अब इस मामले में सभी ने चुप्पी साध रखी है। इसी के साथ पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी और भी उजागर हो गई है। गौरतलब है कि मेयर चुनाव में हार के बाद भाजपा के 4 पार्षदों के खिलाफ चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने नोटिस जारी किया था। 24 जनवरी को 4 पार्षद सतिंदर सिंह, हीरा नेगी, सौरभ जोशी देवेश मोदगिल को नोटिस जारी किए गए थे। इसमें संजय टंडन ने आरोप लगाया था कि मीडिया को ये पार्षद पार्टी की अंदरूनी जानकारी लीक करते हैं। इसी के चलते चारों को नोटिस दिए गए थे और इनसे 15 दिन के भीतर जवाब भी मांगा गया था। बताया गया है कि पार्षदों ने अपनी भड़ास इस जवाब में खूब निकाली है। पार्टी में किए गए अपने कार्यों उपलब्धियों का जिक्र तो किया ही है, वहीं नोटिस देकर पार्टी को कमजोर करने के अलावा गुटबाजी फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
इस मामले में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा नेता हरमोहन धवन चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों ही इस मामले में कोई टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं हैं। सत्यपाल जैन का कहना है कि वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वहीं, हरमोहन धवन भी इस बारे कोई टिप्पणी करने को तैयार नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने इस तरह के आरोप लगाकर नोटिस पहली बार दिए हों, इससे पहले भी कई भाजपा नेताओं पर इस तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं।
^यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसकी जानकारी नहीं दे सकते। -सौरभजोशी
^नोटिस का जवाब दे दिया गया है। पार्टी का शुरू से ही वफादार रहा हूं। ईमानदारी से काम किया है, इसके बावजूद नोटिस मिलने पर मन दुखी हुआ। अपनी बात रख दी है। -सतिंदरसिंह