पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बगैर टर्शरी वाॅटर 10 पार्क किए मेंटेन

बगैर टर्शरी वाॅटर 10 पार्क किए मेंटेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोसायटी पार्कों में पौधे लगाती है, लेकिन उनमें बच्चे क्रिकेट खेलकर नुकसान कर देते हैं


सेक्टर-32 की वेलफेयर सोसायटी बगैर टर्शरी वाॅटर के 10 नेबरहुड पार्कों को मेंटेन कर रही है। यहां टर्शरी वाॅटर लाइन तो बिछी हैं, लेकिन इनमें निगम ने हाईड्रेंट नहीं लगाए इस कारण नेबरहुड पार्कों में ड्रम भरकर पौधों में पानी देना पड़ता है। कई पार्कों में तो लोगों के घरों से पानी लगाया जा रहा है।

कौड़ा नेबताया कि सोसायटी पार्कों में पौधे लगाती है, लेकिन उनमें बच्चे क्रिकेट खेलकर नुकसान कर देते हैं। सिर्फ सनातन धर्म मंदिर के पास के पार्क में कम बच्चे आते हैं, इसमें वाॅक ट्रैक बना है। इसलिए भी बच्चे कम खेलने आते हैं। इस पार्क में 6 महीने पहले निगम कमिश्नर वीपी सिंह की मौजूदगी में पौध रोपण किया था। पिछले साल रोज फेस्ट में सेक्टर-32 डी के हाउस नंबर-3829 के सामने वाले नेबरहुड पार्क का सोसायटी को पांच हजार प्राइस मिला था। इस साल पार्क तो मेंटेन है, लेकिन इस बार भी बड़े पार्क के साइज में कंपीटिशन में आएंगे। सभी 10 पार्कों को मेंटेन करने के लिए निगम के साथ 2 साल पहले एमओयू किया था। निगम से अभी भी 1.50 पैसे के हिसाब से हर माह 29 हजार रुपए मिलते हैं। जिन पार्कों में बच्चे खेलते हैं उनमें घास भी नहीं रहती। निगम उसी के पैसे काट लेता है। बच्चों के खेलने को कुछ पार्क हों तो नेबरहुड पार्क अच्छे मेंटेन होने लगेंगे। उन्होंने बताया कि पार्कों का घास काटने, पौधे लगाने और पत्ते कूड़ा उठाने के लिए 4 लेबर कर्मचारी रेगुलर लगाए गए हैं।

आरएस कौड़ा

हीरो ऑफ ग्रीनरी