- Hindi News
- महाशिवरात्रि पर्व पर 16 को सकेतड़ी प्राचीन शिव मंदिर में होगा भंडारा
महाशिवरात्रि पर्व पर 16 को सकेतड़ी प्राचीन शिव मंदिर में होगा भंडारा
चंडीगढ़ | गौरीशंकर सेवादल की ओर से महाशिवरात्रि के पर्व पर 6वां विशाल भंडारा सकेतड़ी प्राचीन शिव मंदिर के नजदीक लगाया जाएगा। जो 16 फरवरी दोपहर से शुरू होकर 17 फरवरी शाम तक चलेगा। संस्था के प्रवक्ता अवनीश बंसल ने बताया कि भंडारे में लोगों को ब्रेड पकौड़ा, चाय, दूध फलाहार वितरित किया जाएगा।