- Hindi News
- सेक्टर 30 शिव शक्ति मंदिर में 15 से श्री शिव राम कथा महोत्सव शुरू
सेक्टर-30 शिव शक्ति मंदिर में 15 से श्री शिव राम कथा महोत्सव शुरू
चंडीगढ़ | महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य पर सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर में 15 फरवरी से श्री शिव राम कथा महोत्सव शुरू होगा। ये कथा 23 फरवरी तक चलेगी। इसमें प्रहलाद मिश्र प्रवचन देंगे। पंडित कुलदीप ने बताया कि 14 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। ये कलश यात्रा सेक्टर-29 के श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर से दोपहर 2 बजे शुरू होकर कथा स्थल पर संपन्न होगी। 17 फरवरी को 2 बजे शिव बारात निकाली जाएगी, 23 को भंडारा लगाया जाएगा।