- Hindi News
- गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 22 में 22 फरवरी को गुरबाणी कीर्तन प्रतियोगिता
गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-22 में 22 फरवरी को गुरबाणी कीर्तन प्रतियोगिता
चंडीगढ़ | गुरुद्वारासाहिब सेक्टर-22 में 22 फरवरी को गुर बानी कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शाम 6 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के समूह गुरुद्वारों के हजूरी रागी जत्थे हिस्सा लेंगे। रागी जत्थे गुरुबाणी के दो शब्द जिसमें एक राग में गाए जाऐंगे। गुरुद्वारा अस्थानक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी गुरजोत सिंह, प्रधान परमदीप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब के पहले हेड ग्रंथी भाई गोपाल सिंह की याद को समर्पित होगा।