पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 के पंप से डलवाए पेट्रोल में निकला पानी, गाड़ियां रुकीं

35 के पंप से डलवाए पेट्रोल में निकला पानी, गाड़ियां रुकीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर35-22 डिवाइडिंग रोड पर कुछ गाड़ियां चलते चलते एकाएक रुकना शुरू हो गईं। करीब तीन कार ड्राइवर वहां पर एक साथ खड़े थे और उनकी गाड़ियां स्टार्ट नहीं हो रही थीं। तीनों की तेल की सुई भी हाई पर थी, लेकिन कुछ समझ नहीं रहा था। सभी ने एक दूसरे की कार को धक्का मारा और मैकेनिक तक पहुंचे तो मामला सामने आया। दरअसल इन सभी की गाड़ियों में पेट्रेाल के साथ-साथ पानी भी डाल दिया गया था। इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा उन सभी का तेल बदलवाया गया और उनकी गाड़ी को भी अपने रुपयों से ठीक करवाया गया।

सेक्टर-37 के रहने वाले टीएस नेगी के मुताबिक उनकी बेटी रेनू की इसी महीने शादी है। जिसके चलते वह अपने बड़े बेटे प्रदीप जो कि आईटीबीपी में कमांडेंट रैंक पर तैनात हैं के साथ शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी बीच वह घर वापस लौट रहे थे तो उन्होंने सेक्टर-35 के भारत पेट्रोलियम से तेल डलवाया। इसके बाद वह किसान भवन चौक के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार एकाएक बंद हो गई। कार में पेट्रेाल भी था लेकिन कार स्टार्ट नहीं हो पा रही थी। उनके देखते देखते चार पांच अन्य वाहन भी रुके। इनमें से कुछ तो वहीं से सीधा कहीं ओर चले गए, लेकिन टीएस नेगी ने दूसरे कार चालक से बात की तो सभी वाहनों में एक ही बात सामने आई कि कार में सेक्टर-35 के पैट्रोल पंप से तेल डलवाया गया है। इसके बाद वह वापिस वहीं पहुंचे और पंप के साथ लगते मैकेनिक से कार की जांच करवाई तो सामने आया कि तेल वाली पाइप से पानी रहा है।

2लीटर निकला पानी: इसदौरान जब मैकेनिक ने कार की जांच की तो उसमें दो लीटर पानी निकला। उन्होंने तुरंत पंप के कर्मियों से बात की। इस पर उनका मालिक मौके पर पहुंचा और जांच की तो पाया कि नीचे पंप में पानी ठहरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने सभी वाहनों का तेल बदला और उनकी मरम्मत के रुपए भी अदा किए।

^टैंक में पानी लीकेज होने से यह दिक्कत आई। जिस भी कस्टमर को परेशानी हुई है। जिस भी कस्टमर की गाड़ी में कोई खराबी आई है भारत पेट्रोलियम उसे ठीक करवाएगी। साथ ही पेट्रोल में जितना भी पानी निकला है उतना पेट्रोल वापस दिया जाएगा। पंप पर आई इस गड़बड़ी को भी ठीक करवाया जा रहा है। प्रवक्ता,भारत पेट्रोलियम