पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 लोगों ने अकाउंट से रुपए निकलने की दी शिकायत, कहा खुद नहीं निकाले

6 लोगों ने अकाउंट से रुपए निकलने की दी शिकायत, कहा-खुद नहीं निकाले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| शहरमें अलग-अलग जगह से 6 लोगाें के बैंक अकाउंट से रुपए नकाले गए हैं। सेक्टर-22 के अरुणदीप राम ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके बैंक अकाउंट से 29 हजार रुपए निकाले हैं। दूसरे मामले में सेक्टर-11 के शरण बीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके बैंक अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाले गए हैं। सेक्टर-21 के की उर्मिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने बैंक अकाउंट से 12 हजार 267 रुपए निकाल लिए हंै। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-45 के रहने वाले गुलशन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका पर्स लापता हो गया था। इसके बाद मामले में किसी अज्ञात आरोपी ने उनके एटीएम से 19 हजार रुपए निकलवा लिए हंै। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-44 के सुधीर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उनके अकाउंट से ढाई लाख रुपए निकलवा लिए हैं। सेक्टर-38 के राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात आरोपी ने किसी बैंक अकाउंट से 22 हजार रुपए निकलवा लिए हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है एक ही दिन में चोरी की इन घटनाओं को अंजाम कैसे दिया गया है।