तीन चोर पकड़े, 15 वाहन बरामद
क्राइमब्रांच ने तीन चोरों को पकड़ कर उनके पास से 15 वाहन बरामद किए हैं। केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला के रहने वाले सोनू धाने, मोहाली के रहने वाले संजू और मौलीजागरां के रहने वाले संजोग कुमार के रूप में हुई है।
अफसरों के दिशा निर्देशों पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक स्पेशल ड्राइव चलाई जिसके तहत इन्फॉर्मरों को सतर्क किया गया, ताकि बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर नकेल कसी जा सके। इस पर टीम को एक सूचना मिली कि मौलीजागरां का रहने वाला संजोग चोरी के वाहन से रहा है। इस पर टीम ने तुरंत पीजीआई गेट के पास नाका लगाया और उसे पकड़ लिया। वाहन की जांच की गई तो सामने आया कि वह चोरी का है। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच सेक्टर-11 लाया गया। मामले में उच्च अधिकारियों की के आदेशों पर केस दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने वारदातें सोनू धाने और संजू के साथ मिलकर की है। आरोपियो को कोर्ट में पेश किया गया।
क्राइम ब्रांच के सामने सभी आरोपियों ने कबूला है कि वह बेरोजगार थे। अपना खर्चा पूरा करने के लिए यह चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके पास एक मास्टर की थी जिससे यह वारदात को अंजाम देते थे। वहीं दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच इस बात की भी जांच कर रही है कि यह लोग वाहनों को कहां पर बेचते थे।