- Hindi News
- रात में टूटे 10 गाड़ियों के शीशे , पुलिस हेडक्वार्टर में प्रदर्शन
रात में टूटे 10 गाड़ियों के शीशे , पुलिस हेडक्वार्टर में प्रदर्शन
शादी में आए थे, तोड़ते गए शीशे
आरोपीवारदात वाली जगह के पास शादी में शरीक होने के लिए आए थे। शरारत करने के मकसद से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब एक-एक कर कारों के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने आरोप लगाया कि रात के समय पुलिस चेकिंग नहीं हो रही है। एरिया में सारे लोग नशा बेच रहे हैं।
चंडीगढ़। रामदरबारफेज-2 में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने 10 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगवाते हुए गाड़ी मालिक पुलिस हेडक्वार्टर पहुंच गए। यहां पर जमकर नारेबाजी की गई, फिर एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक की तलाश है। आरोपियों की पहचान रामदरबार के रहने वाले शुभम, शुभम, समीत्ता, अमित, मोहित के रूप में हुई है।