- Hindi News
- खेमका का ट्वीट लोगों का गुस्सा है दिल्ली के चुनाव नतीजे
खेमका का ट्वीट- लोगों का गुस्सा है दिल्ली के चुनाव नतीजे
चंडीगढ़ | हरियाणाके सीनियर आईएएस ऑफिसर अशोक खेमका ने दिल्ली के चुनाव नतीजों को लेकर वीरवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की इतनी बड़ी जीत का संदेश का स्पष्ट है कि यह किसी राजनीतिक दल की जीत नहीं बल्कि लोगों का व्यवस्था के प्रति गुस्सा है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दल और विकास में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। इस ट्वीट को 1 घंटे में करीब 136 लोग रि ट्वीट कर चुके थे। खेमका वो आईएएस अफसर हैं जिन्होंने केंद्र और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होते हुए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों के भूमि घोटाले को उजागर किया था। इसके बाद से ही वे तत्कालीन सरकार की प्रताड़ना का शिकार हो गए थे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हाल ही हुए चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व में भाजपा और कांग्रेस को चारों खाने चित करते हुए 70 में से 67 सीटें जीती हैं।