पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ हरियाणाविधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से संभव

चंडीगढ़- हरियाणाविधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से संभव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से बुलाए जाने की संभावना है। पिछले सालों के मुकाबले इस सत्र में बैठकों की संख्या बढ़ सकती है। सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ वीरवार को चंडीगढ़ में हुई मंत्रियों की अनौपचारिक चर्चा में इस पर सहमति बनी है। अब इसके लिए राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से सत्र बुलाए जाने का औपचारिक आग्रह किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रो० राम बिलास शर्मा ने इस मीटिंग के बाद बताया कि विधानसभा सत्र मार्च के प्रथम सप्ताह में बुलाया जाना अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र अब तक का सबसे लंबा सत्र होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही सदन में सरकार की कार्य प्रणाली को लेकर मंशा जाहिर कर चुके हैं।