न्यूज़ इनबॉक्स
फेडरल बैंक ने वी-कनेक्ट लॉन्च किया
चंडीगढ़| फेडरलबैंक ने एक नई वीडियो कॉन्फ्रेंस सर्विस वी-कनेक्ट को शुरू किया है। इस सर्विस को विशेष तौर पर एनआरआई ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है जो उन्हें दुनिया के किसी भी हिस्से से बैंक के प्रबंधकों के साथ संपर्क करने की सुविधा देता है। इस सर्विस से ग्राहक को लोन, सेविंग, इन्वेस्टमेंट और बीमा उत्पाद खरीदने से लेकर मनी मैनेजमेंट आदि कई प्रकार की सर्विस सीधे बैंक से लेने की सुविधा मिलेगी। के.ए. बाबू, हैड-रिटेल बिजनेस, फेडरल बैंक ने कहा कि फेडरल बैंक ने एनआरआई ग्राहक को ध्यान में रखते हुए इस सर्विस को शुरू किया है।
सिट्रसपेमेंट लाया नया पेमेंट मैनेजर
चंडीगढ़| सिट्रसपेमेंट सॉल्यूशंस ग्राहकाें की जरूरतों को समझने वाला एक नया मोबाइल एप सिट्रस क्यूब लॉन्च किया है। क्यूब एक पर्सनल पेमेंट मैनेजर है जो ग्राहक के बिलों काे याद रखता है और उनकी जानकारी रखता है और उनका भुगतान करता है। यह बाजार में उपलब्ध एकमात्र एप है जो तब भी आपको बिलों की योजना बनाने उन्हें मैनेज करने की सुविधा देता है जब आप ऑफलाइन होते हैं।
ओप्पोका नया स्मार्टफोन मिरर 3
चंडीगढ़| ओप्पोने भारत में अपना किफायती मॉडल मिरर 3 पेश किया है। 64 बिट प्रोसेसर से लैस यह बजट स्मार्टफोन मिड-रेंज के बाजार को लक्षित कर उतारा गया है जिसकी कीमत 16,990 रुपए है। मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा वाला स्मार्टफोन कई नए फीचर्स के साथ प्रस्तुत किया गया है। ओप्पो मोबाइल्स के सीईओ टॉम लू ने कहा कि भारतीयों की तस्वीरों लेने की पसंद को देखते हुए इसे नई तकनीक के साथ प्रस्तुत किया गया है।
इपामामें पंजाब में बने उत्पाद भी
चंडीगढ़| प्रिंटिंगऔर पैकेजिंग मशीनों के बाजार मे पंजाब एक बहुत बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप मे उभर रहा है। अमृतसर के पैकेजिंग मशीनों के उद्योग से जुड़े प्रमुख व्यवसायी एवं इपामा के अध्यक्ष के.एस. खुराना ने बताया कि पंजाब की प्रिंटिंग मशीन इंडस्ट्री को विश्व स्तर पर ले जाने में वे लगातार मेहनत कर रहे हैं। नोएडा में जारी 5 दिवसीय प्रिंट पैक इंडिया 2015, विश्व की तीसरी सबसे बड़ी उद्योग प्रदर्शनी है, में भी पंजाब की डाई कटिंग मशीनों को लेकर पूछताछ रही है। खुराना ने बताया कि प्रिंटिंग और पैकेजिंग देश की सबसे तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री में से हैं लेकिन अभी भी उद्यमियों का एक बड़ा हिस्सा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अपडेट नहीं है।
सैमसंगने पेश किया कॉम्पैक्ट प्रिंटर
चंडीगढ़| सैमसंगइलेक्ट्रॉनिक्स ने सीएलएक्स 9200 रेंज के ए3 कलर एमएफपी और एससीएक्स 8100 सीरिज के मोनो एमएफपी प्रिंटर लॉन्च किए हैं। इस रेंज में शामिल प्रिंटर कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। ये अग्रणी ए3 उपकरण हैं जो प्रिंटर इंटर फेस को सिस्टम यूनिट से अलग करते हैं और सीएलएक्स. 9200 सीरिज रेंज में सबसे छोटा ए3 एमएफपी है।
सैपलाया नया सॉफ्टवेयर
चंडीगढ़| सैपइंडिया ने सैप बिजनेस सुइट 4 सैप एचएएनए को लॉन्च करने का ऐलान किया है। ये एक नई पीढ़ी का बिजनेस सुइट है जिसे भारतीय ग्राहकों को डिजिटल और नेटवर्किंग के लिए पूरी तरह से आधुनिक इन-मेमोरी प्लेटफॉर्म सैप एचएएनए प्रदान करता है। सैप इंडिया के एमडी रवि चौहान ने बताया कि सैप एस/4एचएएनए ग्राहकों को बिजनेस एप्लीकेशन में विभिन्न प्रकार से मदद करेगा।