- Hindi News
- विज केरल रवाना, राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे
विज केरल रवाना, राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे
चंडीगढ़ | खेलएवं युवा मामले मंत्री अनिल विज वीरवार को राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में शामिल लेने के लिए केरल रवाना हो गए। उनके साथ खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. के के खंडेलवाल भी गए हैं। विज 14 फरवरी को तिरूवनंतपुरम में हो रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में खिलाडिय़ों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति डॉ. हामिद अंसारी, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।