पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत ऑस्ट्रेलिया के संबंध और मजबूत हों: दीपेंद्र हुड्‌डा

भारत ऑस्ट्रेलिया के संबंध और मजबूत हों: दीपेंद्र हुड्‌डा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. स्पेशलविजिटर्स प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। सत्ताधारी लिबरल पार्टी की उप नेता और विदेश मंत्री जूली बिशप, निवेश एवं व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब के साथ अलग-अलग मुलाकात करके द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दीपेंद्र ऑस्ट्रेलिया सरकार के निमंत्रण पर वहां गए हैं। वे ऑस्ट्रेलियन संसद के हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव्स भी गए जहां उनका सभी सांसदों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।