- Hindi News
- सोशल चेंजेज पर काम किया है तो मिलेगा अवॉर्ड
सोशल चेंजेज पर काम किया है तो मिलेगा अवॉर्ड
अगरआपनेअनटचेबिलिटी खत्म करने और अन्य सामजिक सुधारों के लिए काम किया है या कर रहे हैं तो नेशनल अवाॅर्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, मिनिस्टरी ऑफ सोशल जस्टिस एंड इम्पावरमेंट, दिल्ली की तरफ से इंडीविजुअल, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स एनजीओ से आवेदन मांगे हैं। सिविल राइट्स एक्ट-1955 और एससी एसटी(प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट-1989 के तहत आते केसेज को लेकर जो काम कर रहे हैं वो इस अवाॅर्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। मिनिस्टरी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सोशलजस्टिस.एनआईसी.इन पर भी इस अवाॅर्ड के लिए एप्लाई करने के बारे में रूल्स रेगुलेशन की जानकारी डाली गई है। डायरेक्टर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की तरफ से कहा गया है कि जो लोग, ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट या एनजीओ इस नेशनल अवार्ड के लिए एप्लाई करना चाहते हैं वे वे एक एप्लीकेशन फॉर्म तैयार करें। इसके साथ वे उन कार्यों के बारे में जानकारी दें, जो उन्होंने किए हैं। 30 सितंबर 2014 इस अवाॅर्ड के लिए एप्लाई करने की आखिरी तारीख है।