- Hindi News
- मेयर हरफूल कल्याण से समस्याओं को लेकर मिले सोसायटीज के लोग
मेयर हरफूल कल्याण से समस्याओं को लेकर मिले सोसायटीज के लोग
पानीकेडबल बिलों अन्य समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ की सोसायटीज के लोग बुधवार को नगर निगम मेयर हरफूल चंद कल्याण से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में मेयर को बताया और मांग की है कि शहर के अन्य सेक्टरों की तरह ही सोसायटीज को भी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। हाउसिंग सोसायटीज रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन चंडीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मेयर से मिलने के लिए पहुंचा और अपनी मांगों को लेकर मेयर को ज्ञापन भी सौंपा है। यहां पर मैंटेनेंस ऑफ इंटरनल रोड्स, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीवरेज लाईन, स्ट्रीट, पार्क लाइट्स को लेकर मेयर से चर्चा की। इस बारे में फेडरेशन के चेयरमैन कमल कांत गुप्ता ने कहा कि पानी के बिल इस बार सोसाइटियों को डोमेस्टिक स्लैब के डबल रेट्स भेजे गए हैं इसलिए मेयर से मांग की गई है कि ये बिल अन्य सेक्टरों में डोमेस्टिक कैटेगरी के तहत भेजे जाने चाहिए।