पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसपी, एडीजी आमने सामने कोर्ट ने कहा स्थिति स्पष्ट करो

एसएसपी, एडीजी आमने-सामने कोर्ट ने कहा- स्थिति स्पष्ट करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑलइंडियासेंसर बोर्ड के सदस्य कमलजीत चावला की सुरक्षा के मामले में एसएसपी एडीजीपी (सुरक्षा) आमने-सामने नजर रहे हैं। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। एसएचओ मोहाली के एसएसपी ने जान माल के खतरे को देखते हुए जहां चावला को सुरक्षा की सिफारिश की है वहीं एडीजीपी ने सुरक्षा की जरूरत को नकार दिया। इस पर जस्टिस के कण्णन ने एडीजीपी से कहा कि मामले पर स्थिति स्पष्ट की जाए। चावला की तरफ से वरिष्ठ वकील डॉ. अनमोल र| सिंह सिद्धू वकील कमलजीत सिंह बल ने कोर्ट में कहा कि उनके पास वर्ष 2007 से लेकर 2013 तक सुरक्षा रही है। जान माल के खतरे को देखते हुए सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में सुरक्षा वापस ले ली गई। उनके साथ ही खरड़ निवासी राजवंत सिंह शेरगिल की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी जिनका बर्बरता से मर्डर कर दिया गया था। याचिका में कहा गया कि जान माल के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बहाल की जाए।