पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रीन बेल्ट और पार्किंग में जलती हैं 80 फीसदी

ग्रीन बेल्ट और पार्किंग में जलती हैं 80 फीसदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो साल से बंद पड़े स्ट्रीट लाइट के 912 मीटर किए जाएंगे चेंज

बिजलीविभाग ने 1.20 करोड़ से 20 हजार फेज वन ओर फेज थ्री के 10 हजार मीटर खरीदने के डीजीएस एंड डी ( डायरेक्टर जनरल ऑफ सप्लाई एंड डिस्पोजल) पर ऑर्डर प्लेस कर दिए हैं। इनके आते ही शहर की वी वन, टू, थ्री,फोर, फाइव और सिक्स रोड, ग्रीन बेल्ट,पार्क और मार्केट्स की पार्किंग लाइट्स के दो साल से बंद पड़े 912 फेज थ्री मीटर चेंज होने लगेंगे। निगम की बिलिंग भी रीडिंग पर होने लगेगी। शहर की सभी रोड्स, पार्कों, ग्रीन बेल्ट, मार्केट पार्किंग के 41220 पॉइंट हैं। इनमें 16500 पॉइंट वी वन, वी टू, वी थ्री वी फोर और वी फाइव रोड की लाइट और मार्केट पार्किंग, ग्रीन बेल्ट/पार्को के 8500 पॉइंट निगम के पास हैं। जबकि वी सिक्स रोड की स्ट्रीट लाइट के 16220 पॉइंट बिजली विभाग के पास मेंटेनेंस के लिए हैं। निगम के अधीन स्ट्रीट लाइट, पार्क और पार्किंग की स्ट्रीट लाइट्स का कंट्रोल 1160 बिजली मीटर से है। इनमें से 912 मीटर बंद हैं।

^बिजली विभाग फेज एक के 20 हजार मीटर और फेज थ्री के 10 हजार मीटर खरीद रहा है। इसकी 1.20 करोड़ की अपर स्टेंडिंग फाइनेंस कमेटी से अप्रूवल होने के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ सप्लाई एंड डिस्पोजल ) डीजीएसएंडडी रेट पर खरीद के ऑर्डर कर दिए हैं। इनके आते ही स्ट्रीट लाइट के बंद पड़े थ्री फेज के मीटर चेंज होने लगेंगे। एमपीसिंह, सुपरिंटेंडिंगइंजीनियर, बिजली विभाग

शहर के पार्को, ग्रीन बेल्ट ,गार्डन और मार्केट्स की पार्किंग के 80 फीसदी ही बिजली पॉइंट जल रहे हैं। भास्कर कंपेन से पहले 50 से 60 फीसदी ही जलती थी। इसके कारण ग्रीन बेल्ट, पार्को में सैर करने वाली महिलाओं को चेन स्नैचिंग और छेड़छाड़ का खतरा बना रहता रहा। वहीं मार्केट्स की पार्किंग में अंधेरा रहने से दुकानदारों और उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। भास्कर की स्ट्रीट और पार्कों की लाइट जलाने की कंपेन के बाद काफी सुधार हुआ है। लेकिन पहले 50 से 60 फीसदी जलने वाली लाइट की बिलिंग भी 90 फीसदी की एवरेज भेजी जा रही थी।