- Hindi News
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर ली शपथ, पूरा परिवार डोनेट करेगा बाॅडी
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ली शपथ, पूरा परिवार डोनेट करेगा बाॅडी
बुधवार को पीजीआई के डिपार्टमेंट आॅफ एनाटॉमी में अंबाला के बालाराम और जीरकपुर की आशा मिड्ढा की बॉडी डोनेट की गई। डिपार्टमेंट ने इन दोनों परिवारों के इस प्रयास की सराहना की है। इन्होंने पीजीआई में बॉडी डोनेट करने की शपथ ली थी। उस शपथ पर अमल करते हुए बुधवार को दोनों बॉडी रिसर्च के लिए पीजीआई को सौंप दी गई।
इकबाल सहोत्रा, शुभांगी, वंशिका और प्रतिभा सहोत्रा। (लेफ्ट टू राइट)
भास्कर न्यूज|चंडीगढ़
शहरकेएक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को अनूठे ढंग से मनाते हुए अपनी बॉडी डोनेट करने की शपथ ली। शहर के बिजनेसमैन इकबाल सहोत्रा, उनकी प|ी प्रतिभा सहोत्रा, छोटी बेटी वंशिका और बड़ी बेटी शुभांगी ने अपनी डायरी में बॉडी डोनेट करने की बात लिखी। इकबाल बताते हैं कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने उसी दिन उन्होंने अपनी डायरी में लिख लिया था कि उनके जन्म दिन पर पूरा परिवार पीजीआई में अपनी बॉडी डोनेट करेगा। इकबाल बताते हैं कि मोदी ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के बाद अपना जन्म दिन मनाने से इनकार था सो हमने सोचा क्यों जनहित में कोई फैसला लिया जाए। प|ी से बात की वो राजी हो गई। उसके बाद बच्चों से पूछा तो उन्होंने कहा पापा यह तो बहुत अच्छा काम है। उसके बाद आज हमने पीजीआई में जाकर होल बॉडी डोनेशन की शपथ ली। इकबाल कहते हैं कि मरने के बाद बॉडी को जला दिया जाता ओर बची खुची राख और हड्डियों को हरिद्वार में प्रवाहित कर दिया जाता है। इससे तो अच्छा यह शरीर किसी के काम आए। इकबाल बताते हैं कि वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश नाहन के रहने वाले हैं। इससे पहले उनके पूरे परिवार ने 2004 में आई डोनेशन की शपथ ली थी। जब भी मौका मिलता है ब्लड डोनेशन भी करते हैं। उनकी छोटी बेटी वंशिका जो 8 वीं कक्षा की स्टूडेंट हैं ने कहा कि पापा ने जब इसके लिए कहा तो मैंने उनसे कहा कि हम जीते जी तो किसी के लिए कुछ कर नहीं सकते। ऐसे में मरने के बाद हमारा शरीर अगर किसी के काम आए तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।