- Hindi News
- \"सभी आंसुओं में सर्वश्रेष्ठ हंै पश्चाताप के आंसू\'
\"सभी आंसुओं में सर्वश्रेष्ठ हंै पश्चाताप के आंसू\'
तप चमत्कार होकर स्वयं का परिष्कार: मुनि
आंसूमनके भावों को प्रकट करते हैं। दिखने में चाहे सभी प्रकार के आंसू एक जैसे ही हों, परन्तु शास्त्रों में इसके कई रूपों का वर्णन किया गया है। आंसू गम या खुशी के, दुख या सुख के लाभ या हानि के, मिलने या बिछुड़ने के भी हो सकते हैं। आंसू किसी को याद करके या कोई याद करे, इसलिए भी आंख से निकल सकते है। बच्चा जिद पूरी होने के कारण आंख से आंसू निकलता है तो मां बाप कई बार बच्चे की जिद्द पूरी कर पाने की स्थिति में आंख भर लेते है। इसके अतिरिक्त ऐसी सैकड़ाों बातें है जो आप की आंखों में आंसुओं का कारण बन सकती है, परन्तु शास्त्रों में सभी प्रकार के आंसुओं में पश्चाताप के आंसुओं को ही सर्वश्रेष्ठ आंसू माना गया है। ये प्रवचन सेक्टर 18 जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजित साध्वी गीता कुमारी महाराज ने संक्रांति पर्व के अवसर पर दिए। महाराज ने कहा कि पश्चाताप के आंसुओं को लाने के किये मन में पश्चाताप का भाव बनना जरूरी है और यह भाव केवल धर्म का अनुसरण करने से तथा संतों के आशीर्वाद से ही बन सकता है। समुंद्र का सारा पानी भी मन के जिस दाग को साफ नहीं कर सकता उसे पश्चाताप के आंसू की एक बूंद से साफ किया जा सकता है स्थितियों तथा परिस्थितियों के अनुसार आंसू कई बार सार्वजनिक, कभी अपनों के बीच में तथा कई बार अकेले में ही निकलते है। आंसू का अपना वजन नहीं होता परन्तु इनके निकलने से मन अवश्य हल्का हो जाता है।
चंडीगढ़. पेरेंट्सकहते हैं कि बच्चे सुनते नहीं है, बच्चे कहते हैं कि मां बाप के पास वक्त नहीं है। परिवार के लोग घर में होते भी है तो उनके बीच कोई संवाद हास्य परिहास होता है एेसा दिखाई नहीं देता है हर कोई तना तना अपने आप में बंद कंप्यूटर में डूबा रहता है। बाप जब भी बेटे से मिलता है बेटे को जब कुछ पैसे लेने हो तो गंभीर होकर मिलता है। वैसे कोई अगर सब मिलकर भोजन भी कर रहे हो तो उसमें कोई ना कोई अप्रिय बात निकल आती है और मनमुटाव शुरू हो जाता है परिवार में मिलने वाले प्रेम को बाहर ढूंढने में लगते हैं इन सब को बदला जा सकता है कुछ हल्के फुल्के उपाय से पारिवारिक जीवन की क्वालिटी बदल सकती है। जब घर पर आए हैं तो बच्चों के साथ बोलिए कुछ एेसा जो गंभीर ना हो। आप सब मिलकर अगर बच्चों के साथ एक घंटा बोलते हैं तो सारे दिन की परेशानियां जो मूड ख्रराब हुआ है वह सब दूर हो