पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीयू ने नहीं खरीदी बसें, जो हैं वे जर्जर

सीटीयू ने नहीं खरीदी बसें, जो हैं वे जर्जर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीटीयू ने नहीं खरीदी बसें, जो हैं वे जर्जर

चंडीगढ़| चंडीगढ़प्रशासन पिछले करीब ढाई साल से एक भी नई बस की खरीद नहीं कर पाया है जिसके चलते जो बसें दो-तीन साल पहले कंडम हो चुकी है उनको ही दोबारा-दोबारा पासिंग करवा कर सड़कों पर चलाया जा रहा है। करीब 150 बसें ऐसी हैं जो कि अपनी टर्म पूरी कर चुकी है और दोबारा पासिंग कर चलाई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि इस महीने करीब 40 नई बसें आएंगी। लेकिन तब तक इन्हीं बसों को चलाया जा रहा है और लोग इन बसों में रिस्क में ट्रैवल करते हैं। हाल ही में सेक्टर-17 बस अड्डे में एक ऐसी ही दो बार पास करवाई गई कंडम बस का ईंजन फट गया था। कंडम बसों से लगातार सड़क हादसे होते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन इन बसों को सड़कों से हटा नहीं रही। फोटोरविंदर भाटिया