- Hindi News
- ब्लैकबेरी फाेन खराब, 10 हजार रुपए अदा करे कंपनी: फोरम
ब्लैकबेरी फाेन खराब, 10 हजार रुपए अदा करे कंपनी: फोरम
ब्लैकबेरीका सेलफोन खरीदने के एक महीने बाद खराब होने के मामले में डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर फोरम ने गिफ्ट एन ग्रीट, एचसीएल इंफोसिस और ब्लैकबेरी को सेवा में खामी और अनफेयर ट्रेड प्रेक्टिस का दोषी माना है। फोरम ने ब्लैकबेरी सेट की कीमत 14, 500 रुपए वापस करने 6 हजार रुपए हर्जाना और 4 हजार रुपए मुकदमा खर्च राशि देने के निर्देश दिए हैं। फेज-6 की रविंदर कौर ने कंपनी के खिलाफ फोरम में शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक अगस्त 2013 में उन्होंने ब्लैकबैरी 9320 सेलफोन खरीदा था। फोन खरीदने के 15 दिन बाद ही कॉल जाम और ऑटो स्विच ऑफ होने लगा। एचसीएल इंफोसिस को फोन दिखाया। 20 दिन बाद फिर खराब हो गया। फोरम ने सभी कंपनी अन्य दो पक्षों ने अपनी दलील में कहा कि उन्होंने कस्टमर को जब जब दिक्कत आई फोन ठीक करके दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने कोई सेवा में खामी नहीं बरती।