पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉडल करियर सेंटर में चेंज होगा इम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस

मॉडल करियर सेंटर में चेंज होगा इम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी के विजन पर अब चंडीगढ़ का इम्प्लाॅयमेंट एक्सचेंज ऑफिस मॉडल करियर सेंटर के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। अपग्रेड होने के बाद इस सेंटर के जरिये युवाओं को जॉब मिलना आसान होगा।

वहीं स्टूडेंट्स के लिए यह काउंसिलिंग सेंटर के तौर पर काम करेगा। पूरे देश में गवर्नमेंट नेशनल करियर सर्विस सेंटर के नाम से ये मॉडल करियर सेंटर बनाए जाने का प्रपोजल मिनिस्टरी ऑफ लेबर एंड इम्प्लाॅयमेंट के डायरेक्टर जनरल ऑफ इम्प्लाॅयमेंट एंड ट्रेनिंग (डीजीई एंड टी) की तरफ से तैयार किया गया है।

इसके बारे में चंडीगढ़ प्रशासन को लेटर भेजा गया है। इस सेंटर का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि इसके जरिये पूरे देश में इम्प्लाॅई और इम्प्लाॅयर का एक कॉमन डॉटा तैयार होगा। एजुकेशनल कैटेगरी वाइज लिस्टें तैयार होंगी। कंपनियां और सरकारी डिपार्टमेंट भी इसके साथ जोड़े जाएंगे।

मिनिस्टरी ने पहले फेज में देश के 50 राज्यों में इस तरह के मॉडल करियर सेंटर बनाने का प्रपोजल तैयार किया है, जिनमें से एक चंडीगढ़ भी है। दस मॉडल करियर सेंटर नवंबर 2014 तक शुरू करने और बाकी 40 काे मार्च 2015 तक शुरू करने करने की योजना है।

मिनिस्टरी की तरफ से कहा गया है कि इस स्कीम के लिए एक सीनियर ऑफिसर को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन का जिम्मा होगा कि सेंटर सही तरीके से युवाओं की काउंसिलिंग और जॉब के लिए काम करे।

इम्प्लॉयमेंट में अभी ये हाल

चंडीगढ़के इम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस में इस वक्त करीब 30 हजार से ज्यादा की पेंडेंसी है। यानि इतने लोगों ने अपने नाम यहां पर रजिस्टर करवाए हुए हैं। कई युवा तो ऐसे हैं जिन्होंने 2006-2007 में नाम यहां पर रजिस्टर करवाया था लेकिन कोई कॉल जॉब के लिए इनको आज तक नहीं आई। सरकारी जॉब के बजाए प्राइवेट सेक्टर में भी कुछ गिनी चुनी कंपनियां ही इम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज ऑफिस के जरिए युवाओं को नौकरी ऑफर करती हैं। हर महीने यहां पर करीब 1000 युवा तक नाम रजिस्टर करवाते हैं वहीं जॉब मिलने की रेशो करीब 100 से 150 तक है।

इम्प्लाॅयमेंट एक्सचेंज ऑफिस का पुराना स्टाफ इस मॉडल करियर सेंटर में लगाया जाएगा। इसके अलावा एक सेंटर मैनेजर (काउंसलर), तीन अन्य काउंसलर्स, एक रजिस्ट्रेशन मैनेजर, आईटी असिस्टेंट इन सेंटर में नियुक्त किए जाएंगे। तीन सेल्फ सर्विस कियोस्क लगेंगे, तीन काउंसलर रू