- Hindi News
- निगम ने बिना ई टेंडरिंग फाइनल किया 27 लाख का टूर पैकेज
निगम ने बिना ई-टेंडरिंग फाइनल किया 27 लाख का टूर पैकेज
नगरनिगमके 20 काउंसलर्स और छह अफसरों के नौ दिनों के टूर के लिए सीवीसी गाइडलाइंस का उल्लंघन करके ट्रैवल एजेंसी को काम दिया गया। चेन्नई, अंडेमान निकोबार (पोर्ट ब्लेयर) और कोलकाता के इस टूर के लिए पंचकूला सेक्टर-8 की जर्नी कुक कंपनी को 27.19 लाख का काम दिया गया। इसके लिए ई-टेंडरिंग अौर अखबारों के जरिये कोटेशन ली जानी जरूरी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बजाय काउंसलर्स की सिफारिश पर कंपनियों की कोटेशन मांग ली। वह भी बंद लिफाफे में नहीं थी।
नगर निगम के तीन काउंसलर्स के कहने पर स्टडी टूर के पैकेज के लिए तीन कंपनियों ने कोटेशन भरकर दी थी। इनमें एक कंपनी केवल टिकटिंग का ही काम करती थी। इसलिए वह बाहर हो गई। वहीं दूसरी कंपनी को इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया कि ठहराने के इंतजाम के लिए उसका किसी दूसरी कंपनी से टाईअप था। ऐसे में जर्नी कुक कोनास्थ ई-सर्विस अकेली रह गई। इसी कंपनी को निगम ने फाइनल कर दिया।
पहलेएयर टिकट 25 हजार की थी, बाद में 30 हजार कर दी: कंपनीने पहले पैकेज में काउंसलर्स और अफसरों के चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर कोलकाता के लिए एयर टिकट 25-25 हजार रुपए में तय किए। फोर स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ते और डिनर के अलावा घुमाने के लिए नौ इनोवा गाड़ियों की व्यवस्था भी पैकेज में थी। जब कंपनी के पास नौ काउंसलर्स के परिवार के 14 सदस्यों के नाम पहुंच गए तो कंपनी ने एयर टिकट के लिए रेट 25 से बढ़ाकर 30 हजार कर दिया। पूरा पैकेज 27.19 लाख में फाइनल हुआ। इसमें से कंपनी ने 70 फीसदी यानी 20.39 लाख रुपए पहले निगम से ले लिए। इस टूर पर काउंसलर राजेश गुप्ता बीमार होने के कारण नहीं जा सके। ऐसे में परिवार के दो सदस्य भी नहीं गए। उनकी एयर टिकट बेकार गई।
मलोया गांव के संजीव राणा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर स्टडी टूर के दौरान सरकारी धन की बर्बादी की शिकायत दी। चेन्नई, पोर्ट ब्लेयर और कोलकाता के टूर पर 27 लाख से ज्यादा खर्च हुआ। आठ काउंसलर अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाने से 9 लाख रुपए ज्यादा खर्च आया। काउंसलर ने 9 दिन के टूर में चार घंटे प्रोजेक्टर पर डेवलपमेंट वर्क देखे। कोई प्रोजेक्ट नहीं देखा सिर्फ मौज-मस्ती की। हाईकोर्ट भी पहले के स्टडी टूर को लेकर नगर निगम को फटकार लगा चुका है
पीएम को शिकायत
मेयर हरफूल चंद्र कल्याण कहते हैं कि टूर पैकेज तय कर